एक स्वस्थ व तंदुरुस्त शरीर के लिए पौष्टिक व संतुलित आहार का बड़ा महत्व होता है। आहार मैं क्या खाना चाहिए होना, कितना होना चाहिए, किस समय खाना चाहिए इत्यादि बातों पर निर्भर करता है। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और जीवनशैली के कारण ना हम संतुलित आहार का ध्यान रख पाते हैं और नहीं समय पर खाने का; इसके परिणाम स्वरूप शरीर व स्वास्थ्य पर कई प्रकार के दुष्प्रभाव होते हैं। संतुलित व पौष्टिक आहार का मतलब के शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्व, प्रोटींस, आयरन व कैल्शियम व विटामिंस जरूरी मात्रा में मिल सके। पौष्टिक आहार मतलब की ऐसा खानपान जो आपके शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्व: प्रोटींस, आयरन और कैल्शियम, विटामिंस, कार्बोहाइड्रेट्स, मिनरल्स इत्यादि सभी को संतुलित मात्रा में शरीर में बना के रखे। इन सभी की पूर्ति के लिए आपको विभिन्न तरह के फल, सब्जी-रोटी, दाल-चावल के साथ सलाद, दुध व अन्य पौष्टिक तरल पदार्थ, मौसमी फल और सब्जियां खाते रहना चाहिए। पौष्टिक व संतुलित आहार के विभिन्न लाभ है; बच्चों को यह कुपोषण से दूर रखता है, यह खून मैं जरूरी तत्वों को संतुलित रखता है, हड्डियो दातों को मजबूत बनाकर रखता है, हाइट व वजन को संतुलित रखता है, इम्यूनिटी को बनाए रखता है तथा शरीर को स्वस्थ व निरोगी बनाए रखने में मदद करता है।




Healthy food
जवाब देंहटाएं