इस भागदौड़ भरी जिंदगी मे काम की व्यस्थता के कारण, इंसान ना तो समय पर भोजन कर पाता है और ना ही भोजन के बाद टहल पाता है। अधिकांश लोग दिनभर की थकावट के कारण रात के भोजन के बाद सुस्त महसूस करते हैं और आराम करना चाहते है। लेकिन भोजन के बाद टहलना कितना जरूरी है और फायदेमंद है, यह समझना बहुत ही जरूरी है। भोजन के बाद रोज कम से कम 15 से 20 मिनट जरूर टहलना चाहिए और अगर आप ज्यादा टहल सकते हैं तो यह ओर भी फायदेमंद होगा। आप दोपहर के भोजन के बाद नहीं टहल सकते हैं तो शाम के भोजन के बाद जरूर टहलना चाहिए। नियमित टहलने से आप अनेक सेहत संबंधित समस्याओं से बच सकते हैं और खुद को स्वस्थ तंदुरुस्त रख सकते हैं।
आइए जानते हैं, भोजन के बाद टहलना क्यों जरूरी है?
टहलने (पैदल चलने) से पाचन तंत्र मजबूत होता है और पाचन संबंधित समस्याएं कम होती हैं।
भोजन के बाद टहलने से कब्ज, गैस और ऐसी अन्य समस्याएं नहीं होती है और मेटाबॉलिज्म मजबूत होता है।
भोजन के बाद टहलने से तनाव कम होता है और नींद अच्छी आती है।
अगर आप वजन को नियंत्रित रखना चाहते हैं या कम करना चाहते हैं तो सुबह-शाम भोजन के बाद 20 से 40 मिनट टहलना चाहिए। इससे एक्स्ट्रा कैलोरी को जलाने में भी सहायता मिलती है।
भोजन के बाद टहलने से ब्लड सरकुलेशन बेहतर होता है और इससे शरीर के अंग व मांसपेशियां सही से काम करती हैं। तथा शरीर के अंगों व मांसपेशियों में दर्द की शिकायत भी नहीं होती है।
अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो टहलना आपके लिए बहुत ही लाभदायक है और आपको अनिवार्य रूप से सुबह-शाम भोजन के बाद जरूर टहलना चाहिए, इससे आप शुगर लेवल को नियंत्रित रख सकते हैं।




बहुत खूब ��
जवाब देंहटाएं