योग शरीर, मन व भावनाओं में सामंजस्य और इनको संतुलित करने का साधन है। प्राचीन काल से योग का उपयोग शरीर व मन को संतुलित करने व साधने में होता आ रहा है। स्वस्थ व तंदुरुस्त शरीर के अलावा मानसिक संतुलन व आध्यात्मिक स्तर को प्राप्त करने में भी लाभकारी है। योग करने से मांसपेशियां मजबूत होती है, लोगों से लड़ने की शक्ति बढ़ती है, स्वतंत्र मजबूत होता है, वही श्वास की गति पर नियंत्रण किया जा सकता है, योग से खून के दबाव को भी नियंत्रित किया जा सकता है। योग सूर्यास्त या सूर्योदय के समय खाली पेट और शुद्ध व खुले वातावरण में किया जाए तो बहुत ही लाभकारी होता है। ध्यान योग करने के लिए आसपास का वातावरण शांत होना आवश्यक है। सुबह-सुबह ताजी हवा में प्राणायाम करने से श्वसन तंत्र से संबंधित बीमारियां जैसे दमा, नजला, जुकाम, साइनोसाइटिस, फेफड़ों से संबंधित अन्य बीमारियां इत्यादि में लाभ मिलता है। योग करने से सहनशक्ति व धैर्य बढ़ता है और तनाव कम होता है। इस तनावपूर्ण व भागदौड़ भरी जिंदगी में योग करना बहुत ही आवश्यक व लाभदायक है। शुरुआत में वही योगासन करना चाहिए जो आप कर सकते हैं और उतने ही समय के लिए योग करें जितना संभव हो। धीरे धीरे योग के सारे आसन करना सीखें और नियमित रूप से करने का प्रयास करें। योग व विभिन्न योगासन शरीर के सभी अंगों व तंत्रो के लिए लाभकारी है।





स्वास्थ्यवर्धक
जवाब देंहटाएं