समय कभी रुकता नहीं है, वह निरंतर चलता रहता है। उसी तरह सफलता व असफलता, मुसीबत और हल, जीत और हार, सुख और दुख, ये सब जीवन के पड़ाव है और हमेशा आते जाते रहते है। इंसान जब दुख, संकट या मुश्किल समय से गुजर रहा होता है या परिस्थितियों विपरीत चल रही होती है, तब नकारात्मक भाव से घिर जाता है। लेकिन इन विपरीत परिस्थितियों में इंसान को धैर्य और शांत मन से विचार कर समस्या से कैसे पार पाया जाए या सामना किया जाए ये सोचना चाहिए। नकारात्मक भाव या विपरीत परिस्थितियों का बुद्धिमता व धैर्यता से सामना करना ही सकारात्मकता है। सकारात्मकता से ही विश्व में बड़े बड़े युद्ध लड़े गए और जीते गए है। अगर, पर्वतारोही पर्वत की ऊँचाई को देखकर यह सोच लें की वह तो इतनी ऊंची और कठिन पहाड़ी को चढ़ी नहीं सकता, तो जो कीर्तिमान पर्वतारोहियों ने एवरेस्ट जैसी पहाड़ियों को चढ़ कर हासिल किया है, वो कभी भी हासिल नहीं हो सकता था। सकारात्मक सोच आपको हर मुश्किल से लड़ने की ताकत देगी, सुख और दुख, मुसीबत और हल, जीत और हार यह सब जीवन में आता जाता रहता है। जरूरी है, आप खुद पर विश्वास रखें, अपने हितेसियों से बात करें, कर्मशील बन...
जीवन में हँसने-मुस्कुराने के अनेक लाभ है। एक अनजाने व्यक्ति के लिए आपकी एक मुस्कान ही आपकी पहचान होती है और एक मुस्कान ही आपकी चेहरे की खूबसूरती को कई गुना बढ़ा देती है। हँसने-मुस्कुराने से तनाव दूर होता है और शरीर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और इससे क्रोध भी कम होता है। छोटे बच्चे की एक मुस्कुराहट से माता पिता का मन खिल उठता है। हँसने मुस्कुराने से शरीर में ऑक्सीजन का संचार ज्यादा होता है और आपके शरीर को पर्याप्त ऑक्सीजन मिलती है। हँसना-मुस्कुराना तनाव व डिप्रेशन के लिए दवाई की तरह काम करती है। हँसने से ब्लड प्रेशर कम होता है। अगर आप हर रोज़ हँसते मुस्कुराते है या नियमित हास्य योग करते हैं तो आपकी आयु भी लंबी होती है और हार्ट अटैक या ह्रदय संबंधित अन्य बीमारियों से बचा जा सकता है। अतः आपको हमेशा हँसते-मुस्कुराते रहना चाहिए और इस दवाई का लाभ लेना चाहिए।