आजकल की व्यस्थतम जिंदगी में हम काम करते-करते सही समय पर भोजन भी नहीं कर पाते हैं। समय पर खाना ना खाना स्वास्थ्य के लिए कितना हानिकारक हो सकता है इसका अंदाजा लगाना भी मुश्किल है। पौष्टिक आहार सही समय पर खाने से ही इंसान स्वस्थ और निरोगी रह सकता है। दिन भर के भोजन को कम से कम तीन अंतराल में खाना चाहिए। सुबह नाश्ता, दोपहर का भोजन और शाम का भोजन और हर अंतराल के बीच कम से कम 4 घंटे का समय होना चाहिए। सुबह का नाश्ता उठने के एक से डेढ़ घंटे के अंदर और सुबह 9:00 बजे के पहले कर लेना अति उत्तम होता है। सुबह का नाश्ता ज्यादा और प्रोटीन युक्त होना चाहिए। दोपहर का भोजन 12:30 से 1:00 बजे की बीच में करना अच्छा होता है। दोपहर में दाल रोटी सब्जी चावल के साथ सलाद खाना चाहिए। दोपहर के भोजन में मध्यम मात्रा में भोजन खाना चाहिए चाहिए। दोपहर में ज्यादा भोजन खाने से काम में आलस आता है। बताया जाता है कि रात का भोजन सूरज डूबने के पहले तक खा लेना चाहिए अर्थात रात का भोजन 6:30 से 7:30 बजे तक खा लेना चाहिए। रात का खाना अल्प मात्रा में खाना चाहिए और हल्का व आसानी से पचने वाला भोजन करना चाहिए। रात के भोजन और सोने के समय में कम से कम 3 घंटे का अंतराल होना चाहिए। रात को सोने से पहले एक छोटा गिलास दूध पीने से रात को नींद अच्छी आती है और शरीर की बहुत सारी समस्याएं दूर होती। रात को हल्दी वाला दूध पीना शरीर के लिए सबसे अच्छा माना जाता है क्योंकि इसमें एंटी इन्फ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं।
योग शरीर, मन व भावनाओं में सामंजस्य और इनको संतुलित करने का साधन है। प्राचीन काल से योग का उपयोग शरीर व मन को संतुलित करने व साधने में होता आ रहा है। स्वस्थ व तंदुरुस्त शरीर के अलावा मानसिक संतुलन व आध्यात्मिक स्तर को प्राप्त करने में भी लाभकारी है। योग करने से मांसपेशियां मजबूत होती है, लोगों से लड़ने की शक्ति बढ़ती है, स्वतंत्र मजबूत होता है, वही श्वास की गति पर नियंत्रण किया जा सकता है, योग से खून के दबाव को भी नियंत्रित किया जा सकता है। योग सूर्यास्त या सूर्योदय के समय खाली पेट और शुद्ध व खुले वातावरण में किया जाए तो बहुत ही लाभकारी होता है। ध्यान योग करने के लिए आसपास का वातावरण शांत होना आवश्यक है। सुबह-सुबह ताजी हवा में प्राणायाम करने से श्वसन तंत्र से संबंधित बीमारियां जैसे दमा, नजला, जुकाम, साइनोसाइटिस, फेफड़ों से संबंधित अन्य बीमारियां इत्यादि में लाभ मिलता है। योग करने से सहनशक्ति व धैर्य बढ़ता है और तनाव कम होता है। इस तनावपूर्ण व भागदौड़ भरी जिंदगी में योग करना बहुत ही आवश्यक व लाभदायक है। शुरुआत में वही योगासन करना चाहिए जो आप कर सकते हैं और उतने ही समय के लिए योग क...



It's correct
जवाब देंहटाएं