समय कभी रुकता नहीं है, वह निरंतर चलता रहता है। उसी तरह सफलता व असफलता, मुसीबत और हल, जीत और हार, सुख और दुख, ये सब जीवन के पड़ाव है और हमेशा आते जाते रहते है। इंसान जब दुख, संकट या मुश्किल समय से गुजर रहा होता है या परिस्थितियों विपरीत चल रही होती है, तब नकारात्मक भाव से घिर जाता है। लेकिन इन विपरीत परिस्थितियों में इंसान को धैर्य और शांत मन से विचार कर समस्या से कैसे पार पाया जाए या सामना किया जाए ये सोचना चाहिए। नकारात्मक भाव या विपरीत परिस्थितियों का बुद्धिमता व धैर्यता से सामना करना ही सकारात्मकता है। सकारात्मकता से ही विश्व में बड़े बड़े युद्ध लड़े गए और जीते गए है। अगर, पर्वतारोही पर्वत की ऊँचाई को देखकर यह सोच लें की वह तो इतनी ऊंची और कठिन पहाड़ी को चढ़ी नहीं सकता, तो जो कीर्तिमान पर्वतारोहियों ने एवरेस्ट जैसी पहाड़ियों को चढ़ कर हासिल किया है, वो कभी भी हासिल नहीं हो सकता था। सकारात्मक सोच आपको हर मुश्किल से लड़ने की ताकत देगी, सुख और दुख, मुसीबत और हल, जीत और हार यह सब जीवन में आता जाता रहता है। जरूरी है, आप खुद पर विश्वास रखें, अपने हितेसियों से बात करें, कर्मशील बन...
समय पर सोना बहुत ही आवश्यक है और सुबह जल्दी उठना भी स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है। 6 से 8 घंटे की नींद लेना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है, इससे शरीर व दिमाग को आराम मिलता है। रात को देर तक जगना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है व दिमाग पर भी इसका बुरा असर पड़ता है और व्यवहार में चिड़चिड़ापन आना और बदलाव आना इसका उदाहरण हो सकता है। रात को जल्दी सोने से आप 6 से 8 घंटे की नींद आराम से ले सकते हैं और सुबह जल्दी भी उठ सकते हैं। सुबह जल्दी उठकर आप व्यायाम, योग, मेडिटेशन, ताजी हवा में सांस, सूरज की धूप इत्यादि कर सकते हैं। सुबह उठकर आप प्राकृतिक रूप से मिलने वाली सकारात्मक ऊर्जा को ग्रहण कर सकते हैं, इसीलिए यह उचित है कि आप समय पर सोएं और जल्दी उठकर प्राकृतिक ऊर्जा का लाभ ले। सुबह जल्दी उठकर आप अपने आप को फिट रखने के लिए व्यायाम मॉर्निंग वॉक करें ओर मन को एकाग्र व शांत रखने के लिए योग और मेडिटेशन कर सकते हैं, एक खुशहाल, सेहतमंद और सफल जीवन के लिए यह एक यह एक कारगर आदत हो सकती है। अतः आप सुबह उठकर सकारात्मक उर्जा का आनंद व लाभ ले सकते हैं और तनाव को कम कर सकते हैं।