इस आधुनिककाल में ज़िन्दगी; भगदौड़ और तनाव से भरी हुई है। जिन्दंगी को सेहतमंद व ख़ुशहाल बनाने के लिए हमें कुछ अच्छी आदतों को अपने जीवन में अपनाना व उसका नियमित पालन करना होगा, तभी हम सुव्यवस्थित तरीके से सफल, निरोगी व सुखी जीवन जी सकते है। शारारिक समस्याओं एवं मानशिक तनाव को कैसे कम या संतुलित किया जाये, इसके लिए भी प्रयास इन्ही अच्छी आदतों को अपना के किया जा सकता है। जैसे कि समय पर काम पूरा करना, अच्छा खानपान, अच्छी किताबे पड़ना, अपने आप को समय के साथ नई स्किल्स के लिए तैयार करना, हर दिन व्यायाम करना, सही समय पर सोना जागना, योग करना, काम के प्रति ईमानदारी, लोगो के प्रति सम्मान, सहानुभूति एवं विनम्रता का भाव , पारिवारिक व सामाजिक जुडाव, अच्छी संगत, इत्यादि। निम्नलिखित अच्छी आदतों को नियमितरूप से अपनाकर अपने जीवन को खुशहाल एवं सेहतमंद बना सकते है।




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें