मानव शरीर प्रकृति के पंचतत्व पानी, भूमि, आकाश और अग्नि से मिलकर बना है और अंततः इसी में विलीन हो जाता है। प्राचीन काल में ऋषि मुनि वन में आश्रम में रहकर प्रकृति के स्वच्छ वातावरण में रहकर अपना जीवन व्यतीत करते थे और उनका जीवन स्वस्थ, निरोगी व दीर्घायु होता था। मानव जितना प्रकृति के साथ जीवन का समय व्यतीत करेगा उतना ही उसके स्वास्थ्य के लिए यह लाभदायक होगा। जिस तरह प्राचीन काल में ऋषि मुनि दिनचर्या का सही से सही समय पर पालन करते थे जैसे समय पर जागना, सोना, ध्यान करना, सही समय पर खाना खाना, व्यायाम करना इत्यादि वो अपने जीवन में विशेष रुप से पालन करते थे। पेड़ पौधों के बीच रहकर के स्वच्छ हवा में श्वास लेना, स्वस्थ वातावरण में रहना और प्राकृतिक ताजे फल खाते थे। आजकल की इस व्यस्त जिंदगी में मानव स्वच्छ वातावरण में सुबह और शाम को टहलने मात्र का समय निकालना भी मुश्किल हो गया है। ज्यादा संसाधनों (वाहन, एअर कंडीशनर इत्यादि) और कम पेड़ पौधों या पेड़ पौधों की कमी/कटाई से स्वच्छ वातावरण दूषित होता जा रहा है और मानव प्राकृतिक जीवन से दूर होता जा रहा है। प्रकृति के साथ समय रहना चाहिए और शुद्ध हवा में श्वास लेना, पेड़ से तोड़े गए फल खाना , हरियाली, झरना, नदी, पहाड़ इत्यादि को देखना और पक्षियों की मधुर ध्वनियों को सुनना इन सबके विशेष लाभ और इस लाभ से इस आधुनिक जीवन में हम लोग वंचित रह रहे हैं या इससे दूर होते चले जा रहे हैं।
योग शरीर, मन व भावनाओं में सामंजस्य और इनको संतुलित करने का साधन है। प्राचीन काल से योग का उपयोग शरीर व मन को संतुलित करने व साधने में होता आ रहा है। स्वस्थ व तंदुरुस्त शरीर के अलावा मानसिक संतुलन व आध्यात्मिक स्तर को प्राप्त करने में भी लाभकारी है। योग करने से मांसपेशियां मजबूत होती है, लोगों से लड़ने की शक्ति बढ़ती है, स्वतंत्र मजबूत होता है, वही श्वास की गति पर नियंत्रण किया जा सकता है, योग से खून के दबाव को भी नियंत्रित किया जा सकता है। योग सूर्यास्त या सूर्योदय के समय खाली पेट और शुद्ध व खुले वातावरण में किया जाए तो बहुत ही लाभकारी होता है। ध्यान योग करने के लिए आसपास का वातावरण शांत होना आवश्यक है। सुबह-सुबह ताजी हवा में प्राणायाम करने से श्वसन तंत्र से संबंधित बीमारियां जैसे दमा, नजला, जुकाम, साइनोसाइटिस, फेफड़ों से संबंधित अन्य बीमारियां इत्यादि में लाभ मिलता है। योग करने से सहनशक्ति व धैर्य बढ़ता है और तनाव कम होता है। इस तनावपूर्ण व भागदौड़ भरी जिंदगी में योग करना बहुत ही आवश्यक व लाभदायक है। शुरुआत में वही योगासन करना चाहिए जो आप कर सकते हैं और उतने ही समय के लिए योग क...





Nice blog
जवाब देंहटाएं